Weather Forecast Updates : दिल्ली में गिरा पारा, डेढ़ दशक में सबसे सर्द रही सोमवार की सुबह

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शीत लहर जारी रहने के बीच सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिल्ली में ठंड इस बार नित नए रिकॉर्ड बना रही है। अक्टूबर की ठंड ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा तो अब नवंबर में आए दिन दशकों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस माह के 22 दिनों में ही ऐसी अनेक सुबह दर्ज हो चुकी हैं जो 2010 के बाद से सर्वाधिक ठंडी रहीं। रविवार की सुबह तो 17 सालों में नवंबर की सबसे सर्द थी। ठंड का आलम यह है कि अब न्यूनतम तापमान के साथ साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज भी जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) और बारिश (Rainfall)का अनुमान लगाया है। वहीं भारत के दोनों तरफ (Bay Of Bengal) समुद्री तूफान (Cyclone) तैयार हो रहा है। स्काइमेट के अनुसार अरब सागर (Arab sagar) पर बना डिप्रेशन (Deep Depression) तेज़ी से प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बना और बाद में एक चक्रवाती तूफान बन गया है। इस बीच तमिलनाडु के तटीय शहरों में पंबन से लेकर चेन्नई के बीच 24 और 25 नवंबर को भीषण बारिश के साथ तूफानी हवाएं (Winds) चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (Delhi NCR Pollution) खराब बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 2004 से लेकर अभी तक नवंबर माह का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 2003 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो 14 साल में सबसे कम था। यानी नवंबर में ठंड रोजाना ही नया रिकॉर्ड बना रही है। पहले जो ठंड दिसंबर में पड़ा करती थी, इस साल दिल्ली वासी नवंबर में ही महसूस कर रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस माह में न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 नवंबर 1938 का है, जब यह केवल 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1