World Coconut Day 2020

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ हृदय रोग में मददगार नारियल,जानिए इसके और क्या-क्या है फायदें

नारियल के पेड़ से लेकर इसका हर भाग बहुउपयोगी होता है। मुख्यत: इसका फल खाने और तेल खाद्य पदार्थ व औषधीय रूप में इस्तेमाल होता है। वहीं इसके रेशों, पत्तों से झाड़ू, चटाई, रस्सी, छत, सोफे, कुर्सी की गद्दी, ब्रश आदि बनाए जाते हैं।

इसका फल हमारी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर, सम्मान, अभिनंदन में श्रीफल भेंट करने की परंपरा तो वैदिककाल से चली आ रही है। इसे संस्कृत में श्रीफल, गुजराती में नारियर, बांग्ला में नारिकेल, मराठी में नारल और कश्मीरी में खूपर भी कहते हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं से नाराज होकर राजर्षि से ब्रह्मर्षि बने विश्वामित्र ने स्वयं सृष्टि की रचना प्रारंभ कर दी थी। उनका बनाया सिर ही नारियल है। ब्रह्मा की सृष्टि में इंसानों की 2 आंखें होती हैं, जबकि विश्वामित्र ने अपनी मानव रचना में 3 आंखें बनाई थीं। इसीलिए नारियल में आंखों के आकार के 3 प्रतीक देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि नारियल को त्रिनेत्र के रूप में भी देखा जाता है। कुछ लोग मानते हैं कि यह बहुवर्षी और एक बीजपत्री पौधा मूलरूप से न्यूजीलैंड के समीप स्थित एक द्वीप का वृक्ष है, जो बाद में भारत सहित अन्य देशों में पहुंचा। यह ऊष्ण कटिबंधीय जलवायु में आसानी से उगता है। भारत में यह केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बंगाल तथा अंडमान-निकोबार आदि जगहों में पाया जाता है। भारत में केरल राज्य नारियल के उत्पादन में सबसे आगे है।


पूजन से लेकर भोजन तक प्रयोग

Coconut के फल का बाहरी कवच मोटा तथा रेशेदार होता है, जो एक कठोर आवरण से ढका रहता है। नारियल के कच्चे फल को ‘डाभ’ कहते हैं। काटने पर इससे मीठा पानी प्राप्त होता है, जो बहुत गुणकारी होता है। इसकी कच्ची गरी भी खाई जाती है। पके Coconut के अंदर मौजूद गरी को हवन-पूजन से लेकर पंच मेवों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। गरी का तेल सिर को ठंडक प्रदान करता है तथा बालों को रूसी के संक्रमण से बचाता है। इसका तेल वनस्पति तेल की तरह विभिन्न खाद्य पदार्थों में प्रयोग होता है। मिठाई, चॉकलेट, पुडिंग, चटनी, केक, पेस्ट्री आदि बनाने भी यह काम आता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पिता सी. राज. बताती हैं कि Coconut में रेडियम व कोबाल्ट पाया जाता है, इसीलिए कैंसर रोगियों को गरी या Coconut पानी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह हृदय, यकृत, गुर्दे, मुंह के छाले आदि रोगों में बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी मजबूत करने में भी बहुत सहायक है। इसमें जल, प्रोटीन, वसा, खनिज तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।


तटवर्ती इलाकों में लोग सालों से Coconut का इस्तेमाल खानपान और सौंदर्य निखारने के लिए करते आए हैं। Coconut का हर हिस्सा किसी न किसी तरह से फायदेमंद ही होता है, लेकिन Coconut पानी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। एक Coconut में करीब 200 मिलीलीटर पानी होता है। स्वाद में मीठे और ताजगी भरे इस पानी में बहुत कम कैलोरी होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन C और प्रमुख लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर में पानी की कमी होने या रक्त की तरलता कम होने पर तटवर्ती लोग Coconut पानी को घरेलू औषधि के तौर पर अपनाते हैं। डायरिया, उल्टी या दस्त होने पर चिकित्सक भी ओआरएस का घोल और Coconut पानी पीने की सलाह देते हैं।


घरेलू नुस्खे

Coconut तेल में भी औषधीय गुण होते हैं। इसकी मालिश त्वचा को कांतिमान बनाती है और बालों में इसके प्रयोग से रूसी व फंगस की समस्या से निजात मिलती है। बुखार के कारण बार-बार लगने वाली प्यास में सामान्य पानी पीने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में Coconut की जटाओं को जलाकर गर्म पानी में डालकर रख दें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो छानकर रोगी को पिलाएं। यह बुखार में नुकसान नहीं करता और प्यास भी बुझाता है। नुस्खे किसी चिकित्सक के परामर्श के बाद ही अपनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1