West Bengal Assembly Elections 2026

पश्चिम बंगाल बंगाल की 22 सीटों पर सीएम योगी ने किया था चुनाव प्रचार, जानिए कितनी सीटों पर मिली जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 होता है, लेकिन फलता सीट पर मतदान रद्द होने के कारण 293 सीटों की गिनती हुई, जिससे बहुमत का आंकड़ा 147 हो गया। बीजेपी की इस बड़ी जीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।

योगी के प्रचार वाली 22 में से 19 सीटों पर जीती BJP
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में कुल 22 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। इनमें से 19 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जो उनके प्रचार की प्रभावशीलता को दर्शाता है। बीजेपी ने जिन प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज की, उनमें सोनामुखी से दिबाकर घरामी (29,410 वोट), नंदकुमार से खानरा निर्मल (30,603 वोट), कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास (31,472 वोट), बाराबनी से अरजित रॉय (11,722 वोट), माथाभांगा से निसिथ प्रामाणिक (57,090 वोट) और रामपुरहाट से धुर्वा साहा (24,233 वोट) शामिल हैं। आइए, देखते हैं किन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की:

सोनामुखी: दिबाकर घरामी — 29,410 वोट से जीते
नंदकुमार: खानरा निर्मल — 30,603 वोट से जीते
कांथी दक्षिण: अरूप कुमार दास — 31,472 वोट से जीते
बाराबनी: अरजित रॉय — 11,722 वोट से जीते
रामपुरहाट: धुर्वा साहा — 24,233 वोट से जीते
माथाभांगा: निसिथ प्रामाणिक — 57,090 वोट से जीते
धुपगुड़ी: नरेश रॉय — 38,550 वोट से जीते
बांकुडा (रोड शो): नीलाद्री शेखर दाना — 54,177 वोट से जीते
पिंगला: स्वागत मन्ना — 18,480 वोट से जीते
जॉयपुर: बिस्वजीत महतो — 22,218 वोट से जीते
जोरासांको: विजय ओझा — 5,797 वोट से जीते
चकदहा: बंकिम चंद्र घोष — 36,945 वोट से जीते
नबद्वीप: श्रुति शेखर गोस्वामी — 21,444 वोट से जीते
कटवा: कृष्णा घोष — 35,066 वोट से जीते
बागदा: सोमा ठाकुर — 34,616 वोट से जीते
कल्याणी (रोड शो): अनुपम बिश्वास — 34,792 वोट से जीते
दमदम (रोड शो): अरजित बख्शी — 25,273 वोट से जीते
राजारहाट गोपालपुर: तरुण ज्योति तिवारी — 27,757 वोट से जीते
गारबेटा: प्रदीप लोढ़ा — 26,225 वोट से जीते
जानें किन 3 सीटों पर जीतने में कामयाब रही TMC
हालांकि, जिन सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, उनमें से तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। धानेखाली से असीमा पात्रा (13,057 वोट), बोलपुर से चंद्रकांत सिन्हा (13,188 वोट) और उदयनारायणपुर से समीर कुमार पांजा (12,227 वोट) ने भाजपा को हराया। यानी कि बंगाल के कुछ क्षेत्रों में TMC अभी भी अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार बीजेपी के लिए काफी प्रभावी साबित हुआ और उनका स्ट्राइक रेट करीब 90 फीसदी रहा। बंगाल में जीत के बाद अब पहली बार सूबे में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1