Last Rite Of Mulayam Singh

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा,दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई दिग्गज

समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 वर्ष की आयु में आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार मंगलवार को 3 बजे इटावा के सैफई में होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार शाम को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की कोठी में उनकी पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी नेताजी का अंतिम दर्शन किया।


मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने के पांच मिनट बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी उनके आवास पहुंच गए। वह शाम करीब सवा पांच बजे सैफई हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से उतरे। वह मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने से पहले ही हवाई पट्टी पहुंच गए थे। यहां वह इंतजार करते रहे। पार्थिव शरीर आने की सूचना के बाद वह मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के आवास पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ सपा से राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी थे। उनकी पार्थिव देह को मंगलवार सुबह तक कोठी में ही रखा जाएगा। इसके बाद उसको सैफई महोत्सव के पंडाल में रखा जाएगा।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के भी मंलगवार को सैफई में आने की संभावना है। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल तथा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम गणमान्य नेता सैफई पहुंचेंगे।

सैफई में देश भर के बड़े नेता के आने के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय तथा एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने व्यवस्थाओं को परखा। यातायात को मंगलवार को डायवर्ट भी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही थीं। शाम को कमिश्नर डा. राजशेखर व आइजी जोन प्रशांत कुमार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।\


मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मंगलवार को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, राजद के तेजस्वी यादव तथा रालोद के जयंत चौधरी भी कल मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का पार्थिव शरीर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए शाम करीब पांच बजे सैफई पहुंचा। उनके शव को सीधे उनके आवास पर ले जाया गया है वहीं पर मीटिंग हाल में लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। वहां पर उनके छोटे भाई अभयराम सिंह यादव व राजपाल सिंह यादव मौजूद थे। उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साथ में आए। उनके पहुंचते ही भारी संख्या में लोगों का जमाबड़ा आवास पर एकत्रित हो गया।


मंगलवार की सुबह उनकी पार्थिव देह को रथ पर सैफई महोत्सव पंडाल ले जाया जाएगा जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इस अवसर पर देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। अंतिम संस्कार स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। सैफई महोत्सव स्थल पर 158 ऊंचे समाजवादी पार्टी के झंडे को झुका दिया गया।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1