मुख्यमंत्री रघुवर दास बनाएंगे हृष्ट-पुष्ट और मस्त झारखंड

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार हृष्‍ट-पुष्ट और मस्त झारखंड बनाएगी। इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के माथे पर कुपोषण का कलंक लगा है जिसे हर हाल में मिटाना है।
शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास बिरसानगर के जोन नंबर-छह में पोषण माह कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन ने गुरुवार को पोषण माह का शुभारंभ किया था। पोषण माह कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि झारखंड में मातृ-शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसी को ध्यान में रखकर पोषण का कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण कार्यक्रम तबतक चलेगा जबतक मातृ-शिशु मृत्यु दर शून्य पर नहीं पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि यह समस्या समुचित जानकारी के अभाव की वजह से है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका बहनों के सहयोग में जागरूकता फैलाकर समस्या को हल किया जाएगा। कुपोषण के कलंक को मिटाकर स्वस्थ झारखंड हर हाल में बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1