रघुवर की खुली चुनौती, जमीन-प्लॉट के कागज दिखाएं हेमंत, उनके नाम कर दूंगा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को फिर खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर छत्तीसगढ़ में मेरी एक भी जमीन-प्लॉट के कागज उनके पास हैं तो दिखाएं। सारी संपत्ति उनके नाम कर दूंगा। कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में जमीनें खरीदी हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि JMM अध्यक्ष को अपने आरोप के समर्थन में साक्ष्य देना चाहिए और तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए, अगर कहीं भी गलत तरीके से अर्जित की गई एक इंच जमीन है तो उसके कागजात सामने लाएं और सारी जमीन ले जाएं।

BJP ने JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की CNT-SPT act के उल्लंघन के सुबूत की चुनौती पर BJP ने एक बार फिर उनकी व उनके परिवार की जमीन के दस्तावेजों का पुलिंदा सार्वजनिक किया है। BJP ने 15 रजिस्ट्री का ब्योरा जारी किया, इसमें करीब 12.5 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त उल्लंघन करने की बात कही गई है। ब्योरे में रांची से संताल तक की जमीन का जिक्र किया गया है। BJP इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक है। BJP का कहना है कि JMM जल, जंगल, जमीन को न लूटने देने के वादे तो करता है, लेकिन उसके नेता काम ठीक इससे उलट काम करते हैं और खुद ही आदिवासियों की जमीन लूटते रहे हैं। इस मुद्दे पर दोनों दल आमने-सामने हैं।

हेमंत परिवार की जमीन का ब्यौरा कुछ इस प्रकार दिया गया है:-

जिला किसके नाम मौजा क्षेत्रफल

रांची जेएमएम अरगोड़ा 13 डि.
रांची जेएमएम अरगोड़ा 2.66 डि.
रांची हेमंत सोरेन अनगड़ा 88 डि.
रांची शिबू सोरेन मोरहाबादी 40 डि.
रांची हेमंत परिवार मोरहाबादी 1.1
धनबाद दुर्गा सोरेन कमलडीह 15 डि.
धनबाद बसंत सोरेन दमकराबरवा 37 डि.
धनबाद बसंत सोरेन दमकराबरवा 29 डि.
धनबाद बसंत सोरेन दमकोला 21 डि.
कुल जमीन : 1250.43 डि. = 12.5 एकड़

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1