हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है । सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही दुष्यंत चौटाला भी आज उपमुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे। इनके साथ ही मंत्रिमंडल के भी कई चेहरे शामिल हो सकते हैं। पिछली सरकार के मंत्रियों में से सिर्फ अनिल विज और बनवारी लाल ही मंत्री के तौर पर सरकार की लाज बचाने में कामयाब हुए हैं। आपको बता दें आज दीपावली के दिन दोपहर 2.15 पर मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद की और दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
