नियोजित शिक्षकों की मांगो‍ं को चिराग का समर्थन, कहा-समान काम के बदले मिले समान वेतन

LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन मिलना चाहिए और उनकी मांग से LJP पूरी तरह सहमत है़। उन्होंने कहा एक ही तरीके के काम के लिए दो अलग-अलग मानदेय नहीं होना चाहिए। CM से शिक्षकों के वेतनमान की मांग करेंगे। वह शुक्रवार को जिला अतिथिगृह में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान समस्तीपुर पहुंचे LJP अध्यक्ष ने कहा कि गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा प्राप्त है, उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के दावे बहुत होते रहे हैं, लेकिन प्रदेश विकसित नहीं हो सका है और राज्य में विकास के कई कार्य होने बाकी हैं। LJP नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा -आजादी के 70 साल बाद भी बिहार पिछड़ा हुआ है। यहां औद्योगिकीकरण का काम नहीं हुआ है। बिहार में किसी अन्य प्रदेश से बच्चे पढ़ने नहीं आते हैं, लेकिन यहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता है। यहां के लोग कारोबार करने के लिए भी दूसरे प्रदेश में जाते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के छात्रों में मेधा की कमी नहीं है। IAS, IPS में सबसे अधिक बिहार के बच्चे अपना पचरम लहरा रहे हैं। देश-विदेश में कई उच्च पदों पर बिहारी पदस्थापित हैं। जरूरत है शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र को बेहतर बनाने की। उन्होंने कहा विकसित बिहार के लिए सुझाव भी मांगे। LJP नेता ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा का उद्देश्य विकसित बिहार बनाने के लिए बुद्धिजीवियों, आम लोगों, किसानों, मजदूरों व छात्रों सहित समाज के सभी तबके के लोगों का सुझाव एकत्रित करना। उनके सुझाव के आधार पर LJP बिहार के विकास के लिए रोड मैप तैयार करेगी और इसके आधार पर घोषणा पत्र बनाया जायेगा।

LJP नेता ने कहा कि 14 अप्रैल 2020 को गांधी मैदान में आयोजित पार्टी की महारैली में लोगों के सुझाव से बने घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया जायेगा। बता दें कि लोगों से सुझाव के लिए पांच अप्रैल 2020 तक एक टॉल फ्री नंबर जारी किया जायेगा, जिसपर सुबह 9 से रात्रि के 9 बजे तक लोग विकसित बिहार बनाने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1