इस बार चंद्रग्रहण अशुभ, पर अद्भुत होगा चांद का दीदार

धार्मिक परंपराओं के अनुसार चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पूरी तरह से सामान्य घटना है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण कल यानि 10 जनवरी को पड़ने जा रहा है। यह एक उपच्‍छाया चंद्रग्रहण है, रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को सुबह 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा। चन्‍द्र ग्रहण यानि चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य का लाइन में आ जाना। इस स्थिति में पृथ्‍वी के कारण सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ पाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्‍वी की पूर्ण या आंशिक छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

एक खगोलीय घटना होने के कारण वैज्ञानिकों के लिए ग्रहण विशेष महत्‍व रखता है। वैज्ञानिक इस दौरान कई गणनाएं करते हैं। चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। इसमें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, धार्मिक मान्‍यता के अनुसार चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना शुभ नहीं माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को तो ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। शास्‍त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। भोजन करना, पूजा करना, कंघी करना, ब्रश करना, स्‍नान करना और घर से बाहर जाने से भी मना किया जाता है।

10 जनवरी को उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसा चंद्रग्रहण उस समय लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्‍वी आ जाती है। हालांकि, इस स्थिति में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्‍वी तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। इस दौरान चंद्रमा की छोटी-सी सतह पर अंब्र(पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया) नहीं पड़ती। चंद्रमा के बाकी हिस्‍से में पृथ्‍वी के बाहरी हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे पिनम्‍ब्र या उपच्छाया कहा जाता है। हिंदू शास्‍त्रों के अनुसार, उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण में सूतक मान्‍य नहीं होता है। इस चंद्रग्रहण को यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका और एशिया में रहने वाले लोग देख सकेंगे। इसलिए भारत में चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। 10 जनवरी के बाद इस साल ही 5 जून, 5 जुलाई और फिर 30 नंवबर को भी चंद्रग्रहण पड़ने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1