Raghav Chadha Security

चड्ढा को मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की आप सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

Raghav Chadha Security: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी को वापस ले लिया है, लेकिन अब चर्चा है कि केंद्र सरकार उन्हें जेड सिक्योरिटी कवर दे सकती है. दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को Z सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि बाकी जगह के लिए Y प्लस सिक्योरिटी रहेगी.

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ले ली है. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाया था और उनके सदन में बोलने पर भी रोक लगाई है. उनकी जगह आम आदमी पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया है. ये भी दिलचस्प है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज ही अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में छापेमारी की है.

मुझे खामोश किया जा सकता है, हराया नहीं: चड्ढा

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच काफी समय से सबकुछ सही नहीं चल रहा था, जिसके बाद AAP ने उनसे जिम्मेदारी वापस ले ली थी, लेकिन इसके बाद चड्ढा ने बगावती तेवर अपना लिए और पार्टी की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों का एक के बाद एक वीडियो जारी करके जवाब दिया. राघव ने राज्यसभा में बोलने से रोकने पर कहा था कि उन्हें खामोश किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1