इस साल 10वीं और 12वीं की परिक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने परीक्षा की तैयारी और तेज कर देनी होगी, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। आपको बता दें सीबीएसआई बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इस साल 10वीं और 12वीं की परिक्षा देने वाले विद्यार्थी अपनी परीक्षा के डेट और शेड्यूल के विषय में ज्यादा जानकारी के लिए cbse.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट cbse.nic.in पर जारी की है। आपको बता दें 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी तो वहीं 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म होंगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE परीक्षा के विषय में कहा कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। जिसमें प्रश्नपत्र में 20 फीसदी सवालों को बहुविकल्पीय और 10 फीसदी को रचनात्मक बनाया जाएगा। सभी सवालों के 33 फीसदी हिस्से में छात्रों को इंटरनल ऑप्शन मिलेगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे रखा गया है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
