Bihar Loksabha Survey: बिहार में NDA से बहुत आगे नीतीश की I.N.D.I.A! जानें आज हुए चुनाव तो किसको कितनी सीट

ABP C Voter Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आम चुनाव में बिहार की भूमिका अन्य राज्यों से अलग रहने वाली है। यही कारण है कि सियासी पंडितों की नजर बिहार पर है। आइये जानते हैं कि ओपिनियन पोल में बिहार की किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिल रहे हैं और कितनी सीटें जीत रहीं हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है। सियासी बिसात पर अभी से ही मोहरे बिछने लगे हैं। इंडिया गठबंधन हो या एनडीए, दोनों अभी से ही चाल चलन लगे हैं। बिहार सहित पूरे देश में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। यही कारण है कि सबकी नजर अभी से ही बिहार पर है। लोकसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल किया गया है। एबीपी सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को इंडिया गठबंधन से नजदीकी फाइट है। इंडिया गठबंधन बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए पर भारी नजर आ रहा है।

क्या है ओपिनियन पोल रिजल्ट

सी वोटर के ओपिनियन पोल में पीएम मोदी के एनडीए को 39 फीसदी वोट मिल रहा है। वहीं, नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी वोट मिला है। अन्य पार्टियों को 18 प्रतिशत वोट मिला है। इसके अलावे बिहार में किस गठबंधन को कितनी सीट मिलने वाली है, इसके बारे में सी वोटर ओपिनियन पोल परिणाम में बताया गया है। ओपिनियन पोल रिजल्ट के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो एडीए को 16-18 सीट पर जीत सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 21 से 23 सीट मिल सकती है। जबकि अन्य को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है।

बिहार पर देश की नजर

नीतीश कुमार जब से एनडीए से निकलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएं, तब से देश की नजर बिहार पर है। नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन मुहिम की नींव रखी। नीतीश कुमार के प्रयास से ही इंडिया गठबंधन बना। विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक भी पटना में ही हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि बीजेपी को अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना है तो सभी बीजेपी विरोधी पार्टियों को एम मंच पर आना ही होगा। बीजेपी को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में वन टू वन की लड़ाई लड़नी होगी। यानी बीजेपी कैंडिडेट के सामने विपक्ष का एक उम्मीदवार हो। जब तक इस फॉर्मूले को नहीं अपनाया जाता, तब तक बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1