बसपा प्रदेश कार्यालय में मायावती ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। इस बैठक में जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक व सभी पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें उपचुनाव की रणनीति की तैयारियां पर चर्चा की गई। वर्तमान सरकार के द्वारा लागू बिजली की बढ़ी दरों पर चर्चा की गई। मोटर अधिनियम 2019 लागू होने के बाद बढ़ी चालान की दरों पर भी हुई। वहीं प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी की चर्चा की गई।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय स्तर की तरह राज्य स्तर पर तीन मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए। राज्य स्तरीय तीन कोऑर्डिनेटर में राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली व एमएलसी भीमराव अंबेडकर शामिल किए गए हैं। साथ ही बसपा ने बामसेफ को मंडल स्तर से खत्म कर दिया है। जिला स्तर तथा विधानसभा स्तर पर बामसेफ को बरकरार रखा गया है। वहीं प्रदेश में कुल 18 मंडल बनाये गए हैं, हर मंडल में एक जोन इंचार्ज होगा। इससे पहले तीन मंडल का जोन होता था अब एक ही जोन होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा के साथ गठबंधन के बाद भी परिणाम न मिलने पर बसपा अब यूपी में अकेले ही सभी चुनाव लड़ने का फैसला ले चुकी है। प्रदेश में 13 सीट पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही बसपा प्रचार में लग गई है।