ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो चार दिवसीय दौर पर आएंगे भारत

गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति पद का कार्यभर संभालने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह सात मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचेंगे।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। वह 26 जनवरी को भारत की 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे। ’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इस दौरान भारत-ब्राजील के बहुआयामी संबंधों को और बढ़ने तथा मजबूत होने की उम्मीद है।’’ इससे पहले 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं। वहीं 2016 में ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर गोवा में आयोजित आठवीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने भारत आए थे।

भारत और ब्राजील के संबंध पिछले कुछ वर्षों में बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018-19 में द्विपक्षीय व्यापार 8.2 अरब अमरीकी डॉलर का रहा। इसमें 3.8 अरब अमरीकी डॉलर का भारतीय निर्यात और 4.4 अरब अमरीकी डॉलर का भारत का आयात शामिल है। दोनों सरकारों का मानना है कि दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार के और बढ़ने की संभावना अधिक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1