बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार काका का जन्मदिन आज

बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना की एक्टिंग और नगमें के सभी दीवाने थे। राजेश खन्ना की जबरदस्त एक्टिंग की वजह से लोग उन्हें आज भी खूब याद करते हैं। वह हमारे बीच अब नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों पर राज करती हैं। ‘काका’ के नाम से फेमस राजेश खन्ना का जन्म पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 में हुआ था। बचपन में राजेश खन्ना का नाम जतिन खन्ना था। जो एक एक्टर बनने के ख्वाहिश रखते थे,लेकिन उनके पिता काफी सख्त थे। राजेश खन्ना की एक्टिंग का सितारा निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत की क्लासिकल फिल्म ‘अराधना’ से चमका था।

वह हमेशा एक बात कहते थे ‘जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं!’ उनकी बड़ी बात की दुनिया दीवानी थी। इतनी बड़ी बात दो लफ्जों में लोगों को सिखाने वाले राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। वे बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें सुपरस्टार का तमगा मिला था। उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज से लाखों लोगों दिलों पर राज किया है। राजेश खन्ना जब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुए तो उन्हें इस बात का बहुत अफसोस था। उन्हें अपने स्टारडम से बहुत प्यार था और वे कभी भी उसे खोना नहीं चाहते थे।

काका के जीवन के ऐसे कई किस्से हैं, जिससे यह पता चलता है कि उनका स्टारडम उनके लिए कितना मायने रखता है। वह अपने आखिरी समय में एक विज्ञापन में काम करके इस बात का सबूत दिया था।

70 के दशक में राजेश ने कई ऐसी फ़िल्में कीं जो अच्छी नहीं चलीं। राजेश खन्ना के बर्ताव के चलते राइटर्स और खुन्नस खा गए और वे अमिताभ के लिए फिल्में लिखने लगे। फिल्में फ्लॉप होने के बाद फिल्मी दुनिया की पत्रिकाओं में राजेश का स्टारडम जाने जैसी बातें लिखी जाने लगीं। इस बात से राजेश बहुत चिढ़ गए। एक बार उन्होंने ऐसे मुश्किल वक्त में विवादास्पद बयान भी दे दिया- मेरी फिल्में फ्लॉप हुई हैं, मैं नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1