महाराष्ट्र में कौन सी पार्टी किसके साथ सरकार बनाएगी ये अब तक तय नहीं हो पाया है, लेकिन शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों से चल रही है। मुंबई में विधान भवन के कैंपस में शपथ ग्रहण की तैयारियों का काम चल रहा है। सरकार बनाने की तस्वीर स्पष्ट हुए बिना ये तैयारियां लोगों के बीच चर्चा का विषय है। यहां पर शपथ ग्रहण के लिए स्टेज बनाया जा रहा है, शामियाना लगाया जा रहा है, कुर्सियां लगाई जा रही हैं। बाकी तैयारियां भी जोरों पर है, लेकिन राज्य समेत देश की जनता अबतक ये नहीं जानती है कि अगला सीएम कौन बनने वाला है? महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है। अगर 9 नवंबर तक राज्य में नई सरकार का गठन नहीं होता है तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवसेना मिल जाएं तो ये पार्टियां आसानी से सरकार बना सकती हैं, लेकिन शिवसेना इस बार सत्ता में बराबर की भागीदारी चाहती है, शिवसेना का कहना है कि पांच साल का कार्यकाल ढाई-ढाई साल के लिए बांटा जाए। यानी कि राज्य में ढाई साल शिवसेना का सीएम हो और ढाई साल बीजेपी का। लेकिन बीजेपी इस फॉर्मूले को साफ-साफ खारिज कर चुकी है।
Related Posts
मिशन बंगाल पर संघ प्रमुख भागवत
By
Editor desk
/ September 3, 2019
ट्रिपल मर्डर का आरोपी RPF जवान बर्खास्त
By
Editor desk
/ September 3, 2019
बिहार में बढ़ने लगी सियासी तमस
By
Editor desk
/ September 3, 2019
चुनाव में जोर पकड़ेगा ओबीसी आरक्षण का मुद्दा
By
Editor desk
/ September 3, 2019
