भारतीय हॉकी टीम के लिए 2 नवंबर का दिन बेहद अहम रहा। एक तरफ जहां महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक- 2020 के लिए क्वालिफाई किया, तो वहीं महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीत दर्ज कर टिकट कटा लिया। भारतीय पुरुष टीम ने रूस को एग्रीगेट स्कोर 11-3 से हराते हुए टोक्यो का टिकट कटाया। भारत में शनिवार को खेले गए दूसरे चरण के मैच में रूस को 7-1 से हराया। तो वहीं शुक्रवार को खेले गए पहले चरण के मैच में भारत ने 4-2 से जीत हासिल की। भारत के लिए ललित उपाध्याय ने 17वें, आकाशदीप ने 23वें, 29वें मिनट में गोल किए। 47वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोल किया। रूपिंदर पाल सिंह ने 48वें, 59वें मिनट और अमित रोहिदास ने 60वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए। वहीं भारतय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे लेग में अमेरिका को एग्रीगेट स्कोर 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक- 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत ने पहले लेग में अमेरिका को 5-1 से शिकस्त दी थी और अब उसने दोनों लेगों के आधार पर अमेरिका को एग्रीगेट स्कोर 6-5 से हरा दिया। वहीं, रूस के लिए एलेक्सी सोबोलेव्स्कली ने इकलौता गोल किया। उन्होंने ये गोल मैच के 30वें सेकेंड में ही कर दिया था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले लेग में दमदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस एकतरफा मैच में चार अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। मेजबान टीम की ओर से गुरजीत कौर ने दो जबकि लिलिमा मिंज, शर्मिला देवी और नवनीत कौर ने एक-एक गोल किया। अमेरिका के लिए एकमात्र गोल एरिन मैटसन ने दागा।
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
NVR24 DESK
/ August 23, 2019 August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019 August 24, 2019
खुद को साबित करने के लिए शास्त्री को जितवाने होंगे बड़े टूर्नामेंट: सौरव गांगुली
By
Saurabh Katariya
/ August 25, 2019 August 25, 2019