up election

यूपी में BJP का बड़ा सियासी अभियान शुरू, 5 नवंबर तक निकलेगी पदयात्रा; योगी, नड्डा और शिवराज समेत कई दिग्गज उतरेंगे मैदान में

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है। 3 नवंबर से 5 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की ओर से पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इस अभियान का नाम ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रखा गया है। इसके जरिए बीजेपी जनता के बीच पहुंचकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में है।

इस तीन दिवसीय अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन यानी 3 नवंबर को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं बरेली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा शामिल होंगे।

4 नवंबर को गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। इसी दिन प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अभियान की अगुवाई करेंगे।

वहीं 5 नवंबर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

बीजेपी का कहना है कि इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। वहीं राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की बड़ी कोशिश मान रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1