Bjp-Jdu Face-off

BJP-JDU Face-off:बिहार में विरोध की राजनीति लांघ गई शब्दों की मर्यादा, बड़ी फूट का अंदेशा

BJP-JDU Face-off

Bihar Political News:प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को भाजपा विधान पार्षद टुन्नाजी पांडेय पर कहा कि वह लक्ष्मण रेखा पार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अंगुली उठाने वाले की अंगुली काट ली जाएगी। यह हैरत की बात है कि भाजपा टुन्नाजी पर एक्शन क्यों नहीं ले रही! संजय सिंह ने कहा कि हम लोगों की भी जुबान है। चुप रहने की सीमा है। ईंट का जबाव पत्थर से दिया जाएगा। हम लोग भी लड़ना जानते हैं। टुन्नाजी कह रहे कि मुख्यमंत्री को जेल भिजवाएंगे। कोई माई का लाल पैदा लिया है क्या, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगा दे। BJP-JDU Face-off

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि टुन्नाजी दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान हैं। सभी लोग जानते हैं कि उनके भाई बच्चा पांडेय राजद से विधायक हैं। चुनाव के समय टुन्नाजी ने घूम-घूम कर हम लोगों के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया। टुन्नाजी तो परिस्थितिवश विधान पार्षद हो गए। सभी लोगों को पता है कि पहले वह शराब के कारोबारी थे।

सिवान स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद के लिए निर्वाचित टुन्नाजी ने 31 मई को ट्वीट किया था : इस बार के भी विधानसभा चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मत देकर चुना था, लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीशजी आज भी सत्ता में राज कर रहे हैं। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को टैग कर री-ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। उसके बाद भाजपा द्वारा टुन्नाजी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं हुआ तो टुन्नाजी निलंबित या निष्कासित हो सकते हैं। इस बीच गुरुवार को अचानक टुन्नाजी सिवान में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के घर भी गए थे। BJP-JDU Face-off

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने नीतीश को जेल भेजवाने की बात कहते हुए बोला था कि वह नीतीश कुमार जिंदाबाद नहीं कहेंगे। नीतीश परिस्थितियों के सीएम हैं। टुन्ना ने यहां तक कह दिया था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को सबसे अधिक मत देकर चुना था, लेकिन नीतीश कुमार ने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए सत्ता पा ली। BJP-JDU Face-off

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1