बिहार सरकार, बाहर फंसे श्रमिकों एवं छात्रों को सुरक्षित वापस लाएं-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो काॅंफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर चलाए जा रहे राहत अभियान की पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावे इस वीडियो काॅंफ्रेंसिंग बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री शक्ति सिंह गोहिल, सह प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह राठौर तथा कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री सदानंद सिंह भी शामिल हुए।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिला कमिटियों से कोरोना के कहर को लेकर चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न जिला कमेटी के अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में कोरोना के कहर से प्रभावित आम जनों के मदद में जुटी हुई है। विभिन्न स्थानों पर साबुन, डेटाॅल, सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण हो रहा है। कई स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सौजन्य से भोज्य सामग्रियों का वितरण हो रहा है।बैठक के दौरान विभिन्न जिला से जुड़े कांग्रेसी लोगों ने बताया कि पार्टी के द्वारा विभिन्न स्तर पर राहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सभी जिलाध्यक्षों को बताया कि मुश्किल हालातों वाले इस कठिन घड़ी में सभी कांग्रेसियों को तन-मन-धन से जनता की सेवा में जुटे रहना है।इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बिहार से बाहर फंसे बिहारी श्रमिकों एवं विद्यार्थियों को सकुशल बिहार लाए जाने का यथाशीघ्र व्यवस्था करें।उन्होंने कहा कि बिहारी श्रमिकों तो तथा बिहारी विद्यार्थियों का यह पूरा हक है कि राज्य सरकार कठिन परिस्थिति में उन्हें सकुशल अपने घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी श्रमिक तथा छात्र छात्राओं का अपने गृह राज्य में लौटना,उनका पूरा हक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील किया है कि इस मामले में और ज्यादा राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों तथा विद्यार्थियों के समस्याओं को समझते हुए अविलंब इस विषय पर फैसला लें।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ समीर कुमार सिंह, श्री श्याम सुन्दर सिंह धीरज, श्री ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश राठौड़, रिसर्च विभाग के चेयरमैन श्री आनन्द माधव, श्रीमती जया मिश्र एवं तमाम जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया ।

(राजेश राठौड़)
प्रवक्ता-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1