Teacher

बिहार सीएम ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी,32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी भर्ती

बिहार में जल्द ही 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में बताया कि बिहार के युवाओं के लिए 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सीएम ने बताया कि TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके बाद अब जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। माना जा रहा है कि अधिसूचना अगस्त में जारी हो सकती है। इसके बाद लोग आवेदन कर सकेंगे।

क्लास 1-12 तक के लिए भर्ती होंगे टीचर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, कक्षा 1–5 तक के लिए 3,847 शिक्षकों की भर्ती होगी। कक्षा 6–8 तक के लिए 8,563 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कक्षा 9–10 तक के लिए 3,877 टीचर भर्ती किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 16,101 शिक्षक कक्षा 11–12 तक के लिए भर्ती किए जाएंगे। इस तरह से कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

पदों का विवरण:

  • कक्षा 1–5 : 3,847
  • कक्षा 6–8 : 8,563
  • कक्षा 9–10 : 3,877
  • कक्षा 11–12 : 16,101

कुल पद : 32,388

सितंबर में हो सकती है परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली है। अभी तक आयोग ने BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन जारी होने की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन चूंकि परीक्षाएं सितंबर में होंगी, इसलिए उम्मीद है कि नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगस्त तक शुरू हो जाएगी।

परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 भाषा (क्वालिफाइंग) और सामान्य अध्ययन विषय का होगा और पेपर 2 भाषा (क्वालिफाइंग), सामान्य अध्ययन और विषय-विशिष्ट होगा। परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल-चॉइस (MCQ) आधारित होगी। हर सवाल के लिए एक अंक होगा। गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1