लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पर आज दूसरे दिन बहस जारी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाषण दे रहे थे जो हंगामे के चलते बीच में रुक गया। जितेंद्र सिंह सरकार की ओर से इस चर्चा का जवाब दे रहे हैं। हालांकि, अपने भाषण से पहले ही राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को तेवर दिखा दिए थे। प्रियंका गांधी ने सदन के अंदर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी की तो राहुल गांधी ने सदन के बाहर शिक्षा मंत्री को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन की कोशिश करार दिया।
शिक्षा मंत्री को टारगेट करने पर कांग्रेस का फोकस
गौरतलब है कि कांग्रेस का पूरा फोकस अब अब शिक्षा मंत्री को टारगेट करने पर हो गया है। आज राहुल गांधी को भी चर्चा में हिस्सा लेना है। हालांकि, बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी ने जो टिप्पणी प्रह्लाद जोशी पर की थी उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है लेकिन प्रियंका ने कहा है कि वो अपने बयान को ऑथेंटिकेट करेंगी इसीलिए आज सदन का माहौल गर्म रह सकता है।
विपक्ष ने की पेपर लीक पर सरकार को घेरने की कोशिश
एंटी पेपर लीक बिल पर कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला तो अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी छात्रों के प्रोटेस्ट पर पुलिस एक्शन और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा। AIMIM चीफ ओवैसी ने छात्रों के प्रोटेस्ट को बांग्लादेश और नेपाल में हुए प्रोटेस्ट से जोड़ा तो एसपी चीफ अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुए स्वागत पर तंज कसा। लोकसभा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
एंटी पेपर लीक बिल पास
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। इसके साथ ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया है।
एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का जवाब दे रहे जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब देते हुए सबसे पहले राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। उनके पास सार्वजनिक जीवन के अनुभव की कमी है। जितेंद्र सिंह ने कहा- जितेंद्र सिंह ने कहा, “जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, ‘मूर्ख’ कहने से ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?”
धर्मेंद्र प्रधान तो बस प्रतीक, असली दुश्मन RSS है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत की हर यूनिवर्सिटी में RSS का वाइस चांसलर है। हर बड़े पद पर RSS के लोग बैठे हैं। RSS देश की शिक्षा व्यवस्था चला रही है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कुछ नहीं बदलेगा। धर्मेंद्र प्रधान तो बस प्रतीक हैं, असली दुश्मन RSS है। इन छात्रों के अभिभावकों में BJP को फेस करने की हिम्मत नहीं है लेकिन इन छात्रों ने चुनौती दी। अमीर छात्र पैसे देकर पेपर खरीद लेते हैं लेकिन मिडिल क्लास और गरीब छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
परीक्षा में गड़बड़ी से छात्र दुखी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि एक कैटेगरी में स्टूडेंट आते हैं जो कभी सच से नहीं डरते हैं। वह किसी दूसरे के खिलाफ बल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। दूसरी कैटेगरी में वो आते हैं जो दूसरे के सच को बर्दाश्त नहीं करते हैं। छात्र एग्जाम में जो कुछ गड़बड़ी हुई उसकी वजह से परेशान हैं। लेकिन हमारा सिस्टम निर्दयी है। उनकी बात नहीं सुनी।
हंगामे के बीच राहुल गांधी ने बीच में रोका अपना भाषण
किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल ना करें। पार्लियामेंट्री सिस्टम के जो नियम हैं उसको फॉलो करें। हम बस इतना कह रहे हैं कि असंसदीय भाषा का इस्तेमाल ना करें। आप ऐसे सदन का गुमराह ना करें। इसके बाद, राहुल गांधी ने कहा कि मैंने Idiot शब्द का इस्तेमाल किसी के लिए नहीं किया है। इसके बाद, राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठ गए और भाषण बीच में रोक दिया।
राहुल गांधी के ”Idiot” बोलने पर हंगामा
राहुल गांधी के ”Idiot” बोलने पर लोकसभा में हंगामा मच गया है। BJP सांसदों ने राहुल गांधी पर असंसदीय भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इससे पहले राहुल गांधी ने ये भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था आज बहुत महंगी हो गई है। जिसे सीखने की ललक है वही छात्र है। मैंने जो छात्र को समझा है वह यह है कि छात्र हमेशा सच के पीछे दौड़ता है।
देश के भविष्य ने जो सड़कों पर किया उससे भरोसा मिला- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित था और इस देश के भविष्य को हमारी सड़कों पर जो करते देखा, उससे मुझे भरोसा मिला। यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी। यह इस देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की भावनाओं का गहरा इजहार था। जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।
BJP नेताओं के बच्चे भी इस आंदोलन से सहमत होंगे- राहुल गांधी
लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल लोगों में गुस्सा नहीं था। युवाओं की भावनाओं को सम्मान होना चाहिए। बीजेपी नेताओं के बच्चे भी छात्रों के आंदोलन से सहमत होंगे। दुनिया कैसे बदल रही है कि आज के छात्र अच्छे से समझते हैं।

