Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates

Bihar Board 10th Result OUT: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इस साल आयोग की गई वर्ष 2022-23 की मैट्रिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा का राज्य के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 31 मार्च 2023 को कर दी गई है। बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर तारीख और समय का एलान पहले ही कर दिया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, परीक्षार्थी अपना परिणाम एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक पोर्टल लिंक
Bihar Board 10th Topper 2023 LIVE: रूमान अशरफ का एनडीए क्रैक करने का सपना
रूमान अशरफ देश की सेवा व सुरक्षा के लिए एनडीए क्रैक करना चाहता है। पिता नजीबुर रहमान सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं।
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: टॉप 10 में 90 छात्र-छात्राएं शामिल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार की परीक्षाफल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट टॉप 10 में 90 छात्र-छात्राएं हैं।

Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, ये रहे आकड़े
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में 81.04 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षाओं में कुल 16.10 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 8.19 लाख छात्राएं और 7.90 लाख छात्र हैं। सफल होने वाले स्टूडेंट्स में 6.61 लाख छात्राएं और 6.43 लाख छात्र हैं।

बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, उनके नाम और प्राप्तांक निम्नलिखित हैं:-

रुमान अशरफ – 489 अंक
नम्रता कुमारी – 486 अंक
ज्ञानी अनुपमा – 486 अंक
संजू कुमारी – 484 अंक
भावना कुमारी – 484 अंक
जयनंदन कुमार पंडित – 484 अंक

Bihar Board 10th Result 2023: रुमान अशरफ ने किया टॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल में रुमान अशरफ ने टॉप किया है। परिणामों की घोषणा आज, 31 मार्च 2023 को कर दी गई है।

01:37 PM, 31 Mar 2023
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 81.04 फीसदी घोषित
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 81.04 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

01:35 PM, 31 Mar 2023
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: हो रही है बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा
बिहार शिक्षा मंत्री द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है।

Bihar Board Result 2023 LIVE: निकाल लें एडमिट कार्ड
परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड निकाल कर रखें, परिणाम जल्द ही घोषित होगा।

Bihar Board Class 10 Result 2023 LIVE: रिजल्ट की घोषणा कुछ ही मिनटों में
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।

Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: शिक्षा मंत्री का हो रहा इंतजार
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।

बस थोड़ा इंतजार और, तैयारियां पूरी
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का इंतजार हो रहा है। कुछ ही मिनटों में देख पाएंगे परिणाम।

Bihar 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तैयारियां पूरी
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो गई हैं और शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।

Bihar Board 10th Result 2023: शिक्षा मंत्री का हो रहा है इंतजार
बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का अब बस इंतजार किया जा रहा है।

Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी
बिहार मैट्रिक नतीजों की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Bihar 10th Result 2023 LIVE: न खुले वेबसाइट तो ऐसे करें चेक
यदि आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अत्यधिक यूजर्स की संख्या के कारण ओपेन नहीं होती है तो छात्र जागरणजोश पर नतीजे देख पाएंगे।

परिणाम की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जानी है। परीक्षार्थी इन लिंक से नतीजे देख पाएंगे-

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक पोर्टल लिंक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जागरणजोश लिंक

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: मार्कशीट-सर्टिफिकेट स्कूल से मिलेगी
स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट-सर्टिफिकेट के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना होगा।
Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा का विकल्प
यदि किसी छात्र या छात्रा की कंपार्टमेंट आती है या वह किसी कारणवश परीक्षा सम्मिलित नहीं हो सका तो इसके लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट-सह-विशेष परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी आवेदन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होंगे।

BSEB Matric Result 2023 Live Updates: जानें स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की स्क्रूटिनी कराने के लिए परीक्षार्थियों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई करना होगा।

Bihar Board Matric Result 2023 Live Updates: कम मार्क्स आने पर करा सकते हैं स्क्रूटिनी
यदि कोई छात्र या छात्रा अपने घोषित परिणामों से संतुष्ट नहीं होता है तो वह अपनी कापियों की स्क्रूटिनी करा सकता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1