लेफ्ट का हो गया बिहार बंद, अब राजद दिखाएगा ताकत

वामदलों का बिहार बंद गुरुवार को सम्पन्न हो गया। अब राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की बारी है। RJD का बिहार बंद 21 दिसंबर को है, अब RJD अपनी ताकत दिखाएगा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी चल रही है। गुरुवार को कई जगहों पर नुक्‍कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि हमलोगों का बंद शांतिपूर्ण होगा। इतना ही नहीं, तेजप्रताप यादव ने भी बिहार बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है।

लेफ्ट के बंद से अलग RJD गुरुवार को दिन भर अपने बंद की तैयारियों में जुटा रहा। युवा RJD ने पूरे प्रदेश में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) एवं राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) के विरोध में राजद ने 21 दिसंबर को बंद का एलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि डंडे बरसाने का काम होगा तो अंजाम देखेंगे।

RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर बंद को सफल बनाने का निर्देश जारी किया है। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि RJD का बंद मुकम्मल होगा। इसमें आम लोगों का भी समर्थन मिलेगा। कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण बंद कराने का निर्देश दिया गया है।

RJD के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने केंद्र सरकार से नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि इससे देश की अखंडता खतरे में पड़ गई है। युवा RJD के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश दिन भर माइक से बंद का प्रचार किया गया और शाम में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, शुक्रवार को RJD मशाल जुलूस निकालेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1