bihar assembly election 2020

बिहार का रण:अगर सरकार बदली तो लौट आएगा जंगलराज-नीतीश

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने एक इंटरव्यू में Nitish Kumar ने बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवालों पर बेबाकी से जवाब दिए। राष्ट्रीय जनता दल के 10 लाख नौकरी के वादे को लेकर Nitish Kumar ने कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में इन्होंने 95 हजार नौकरियां दी थीं, हमने अपने कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां दी हैं।

Nitish Kumar ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के आखिरीविधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब मत पूछित, ये सब ऊपर वाले पर निर्भर करता है। जब तक मौका मिलेगा हम काम करेंगे। Nitish Kumar ने कहा कि केन्द्र का पूरा सहयोग बिहार के विकास के लिए है। कई अतिरिक्त योजनाएं बिहार के लिए बनाई गई हैं। आगे भी हमलोग साथ मिलकर काम करेंगे।


Nitish Kumar ने कहा कि हमारे लिए नई पीढ़ी किसी खास परिवार से जुड़ी नहीं है, पूरे विकास की ही नई पीढ़ी है। हम सभी के लिए काम करते हैं किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं।


Nitish Kumar ने कहा कि बिहार में एंटी इनकंबेंसी की जो बात कर रहे हैं उनको ठीक से सोच लेना चाहिए। 2005, 2010 की लालू यादव की रैली की भीड़ देखिए। इसका कोई मतलब नहीं है।
BJP द्वारा काम की तारीफ पर Nitish Kumar ने कहा हम लोगों का संबंध तो बहुत पुराना है। बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग है, हम लोग लगातार साथ काम कर रहे हैं। PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने कहा कि Nitish Kumar को मुख्यमंत्री बनाएंगे। बिहार को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।


Nitish Kumar ने कहा कि 15 साल पहले लोग शाम होने के बाद लोग डर के मारे घर से नहीं निकल पाते थे। सामूहिक हत्याएं, नरसंहार होता था। कितने लोग, कितने व्यापारी यहां से भाग गए। हमें काम करने का मौका मिला तो हमने व्यापारियों को सम्मानित भी किया।


तेजस्वी- चिराग के हमले पर उन्होंने कहा कि हमको कोई फीलिंग नहीं है। कोई क्रिकेट में था, कोई सिनेमा में था। मेरे खिलाफ बोलने पर इन्हें पब्लिसिटी मिलती है। हमलोगों ने सबका काम किया है। ये लोग किसी खास परिवार की नई पीढ़ी हैं। आम आदमी की नई पीढ़ी से मेरे बारे में पूछिए। इनकी बातों पर हमलोग ध्यान नहीं देते।


Nitish Kumar ने कहा बिहार के ‘जंगलराज’ को हमने खत्‍म किया है। अगर सरकार बदल गई तो फिर से पुराना दौर लौट आएगा। हमने हर किसी को आजादी से रहने का माहौल दिया है।
Nitish Kumar ने कहा जनता को भरोसा है, लेकिन चंद लोगों पर हमें पर भरोसा नहीं है। हम यहां सेवा करते हैं, लेकिन बाकी लोग राजनीति करना चाहते हैं।


Nitish Kumar ने कहा कि हमारे लिए तो पूरा बिहार ही परिवार है। पर जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, अनाप-शनाप कह रहे हैं, ये उन्हीं परिवार के लोग हैं जो 15 साल पहले बिहार को बदहाल कर चुके थे। हम लोगों ने तो संघर्ष कर काम किया है। हमने किसी की उपेक्षा नहीं की।


Nitish Kumar ने भीड़ को लेकर कहा, ‘ चुनावी सभा में भीड़ का कोई मतलब नहीं, लालू प्रसाद की रैलियों की भीड़ याद कीजिए। सिर्फ प्रचार के लिए बात करने का मतलब नहीं।


Nitish Kumar ने कहा केंद्र सरकार से हमें पूरा सहयोग मिल रहा है और बिहार का विकास पूरे दम से कर रहे हैं। बिहार में जनता एक बार फिर NDA पर भरोसा दिखाएगी और हम सरकार बनाकर जनता की सेवा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1