बिहार भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, 9 जून को अमित शाह की वर्चुअल रैली

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार BJP ने चुनावी बिगूल फूंक दिया है। पार्टी ने 2 बड़ी डिजिटल रैली करने की घोषणा की है। पहली वर्चुअल यानी डिजिटल रैली 9 जून को होगी, जिसे गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। दूसरी रैली की तिथि जल्द घोषित होगी जिसे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। सोमवार को बिहार BJP अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों के साथ ही पार्टी की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ जायसवाल ने दावा किया कि PM के मन की बात को बिहार में 60 हजार बूथों पर सप्तऋषि टीम के साथ सुना गया। 38 हजार बूथों की तस्वीर आ चुकी है। इसी से प्रेरित होकर पार्टी ने 9 जून को डिजिटल रैली करने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश से लेकर जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही आम लोग भी चाहें तो वे ऑडियो,वीडियो कांफ्रेंसिंग या फेसबुक के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह को सुन व देख सकेंगे। दूसरी रैली की तिथि भी जल्द ही घोषित होगी जिसे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए बिहार हमेशा प्राथमिकता में रहा है। बिहार को केंद्र से मिलने वाली हिस्सेदारी से दोगुनी राशि दी जा रही है। महाराष्ट्र का अपना संसाधन 74% है तो केंद्र से 26% राशि मिलती है जबकि बिहार का अपना संसाधन 26% तो केंद्र से 74% राशि मिलती है। गोपालगंज हत्याकांड पर कहा कि दोषी कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। डिजिटल चुनाव का फैसला चुनाव आयोग को लेने की बात करते हुए डिजिटल चुनावी तैयारी जारी रखने पर बल दिया।

बिहार BJP अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से ब्रह्मेश्वर मुखिया को शहीद कहे जाने से अनभिज्ञता जताई। विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि वे अपनी बीमार बेटी को कोटा से लाने गए थे। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ का पैकेज मिलने से लेकर मोदी सरकार की ओर से किए गए तमाम कार्यों पर प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि बिहार के जो भी योग्य लोग होंगे, उन्हें छोटे-बड़े उद्योग लगाने में सहायता मिलेगी। मौके पर देवेश कुमार, राजीव रंजन, सुरेश रूंगटा आदि नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1