Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: Karan Wahi संग ब्रेकअप पर Uditi Singh का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘रिश्ते में वो थोड़ा डॉमिनेंट था’

‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट उदिति सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। उदिति ने बताया कि दोनों का रिश्ता करीब ढाई साल तक चला था और वे शादी को लेकर भी गंभीर थे।

शो में स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान उदिति ने रिश्ते में आने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करण का व्यवहार कुछ हद तक डॉमिनेंट था और कई मौकों पर उन्हें अपने पार्टनर से प्रोत्साहन के बजाय हतोत्साह महसूस हुआ। उदिति के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान पालतू डॉग की देखभाल और घर की सफाई जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर भी दोनों के बीच बहस होती थी।

उदिति ने अपने ब्रेकअप को अपने लिए एक ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ यानी मुश्किल दौर के बाद आया सकारात्मक बदलाव बताया। उनका कहना है कि अलग होने के बाद उनकी जिंदगी और करियर में काफी बदलाव आया।

इससे पहले उदिति ने यह भी बताया था कि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने उम्र में करीब 10 साल के अंतर और करण के अभिनेता होने को इसकी वजह बताया था।

अब उदिति के इन खुलासों के बाद करण वाही के साथ उनके पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1