जानिए Bigg Boss 14 का नया घर कहां होगा!

टीवी शो बिग बॉस के सीजन 13 को देखने के बाद फैंस को अब 14 Bigg Boss 14 का इंतजार है। लड़ाई, प्यार और मौज-मस्ती से भरा ये शो एंटरटेनमेंट का फुल डोज अपने दर्शकों को देता है। Bigg Boss का सीजन 13 अब तक का सबसे हिट शो रहा है। Sidharth Shukla शो के विनर रहे। शो में सभी सेलिब्रिटीज ने एंट्री ली थी। अब शो के नए सीजन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लॉकडाउन के दौरान ही Bigg Boss 14 शुरू होने को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। खबर है इस बार Bigg Boss के घर की लोकेशन को बदल दिया गया है। साथ ही इस सीजन में घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम आने भी शुरू हो गए हैं।

Bigg Boss 13 में शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, आरती सिंह, पारस और माहिरा के साथ अन्य कई कंटेस्टेंट्स रहे, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुछ दिन पहले खबरें थीं कि इस सीजन के लिए मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि इस बार Bigg Boss का घर मुंबई में नहीं होगा। Bigg Boss के घर की लोकेशन को बदलकर गोवा में कर दिया जाएगा। दरअसल, ये खबर जोरों पर है कि महाराष्ट्र में लोखंडवाला की जगह अब Bigg Boss के घर को साउथ गोवा में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अब Bigg Boss 14 को लेकर ये खबर जोरों पर है कि आने वाले सीजन की पहली कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर पूनम कारेकर Bigg Boss 14 की पहली कंटेस्टेंट होंगी। पूनम के अलावा करण कुंद्रा, अलिशा पंवार और जैस्मिन भसीन के नाम भी Bigg Boss 14 में शामिल हो सकते हैं।

पूनम कारेकर जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। जो पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में पूनम एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने लगभग 20 साल पहले पर्रिकर के साथ एक इंटरव्यू के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

Bigg Boss 13 में दो फिनाले हुए थे। शो में काफी टेढ़े ट्विस्ट आए थे। पहला फिनाले 4 हफ्तों के बाद हुआ था। दूसरा जो शो के अंत में हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बने। असिम रियाज फर्स्ट रनरअप थे और रश्मि देसाई सेकंड रनरअप थीं। वहीं पारस छाबड़ा पैसों का बैग लेकर घर से बाहर हो गए थे। पारस और आरती सिंह टॉप 5 में थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1