Bigg Boss OTT

बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री के कैसे ट्विटर पर ट्रेंड हुईं अक्षरा सिंह जानिए

Bigg Boss OTT: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस Akshara Singh बिग बॉस OTT के 2 दिन बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। उनकी Bigg Boss में दिख रही पर्सनालिटी को लेकर ट्विटर पर मानों जैसे ट्वीट की बाढ़ आ गई हो। अक्षरा भोजपुरिया दर्शकों की चहेती तो हैं ही, बाकी यूजर्स भी एक्ट्रेस की एंट्री से लेकर अभी तक कई वीडियो क्लिप शेयर कर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें Bigg Boss ओटीटी शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़ा शुरू हो गया था। इसी कड़ी में सोमवार रात को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी खूब रोते हुए दिखीं। उन्हें घर में भोजपुरी भाषा का मजाक बनाने पर बुरा लगा, जिसके बाद वो रोने लगीं, जिसका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

अक्षरा को मिलिंद गाबा, नेहा भसीन और करण नाथ चुप करवाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा ने मुस्कान जट्टाना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भोजपुरी का मजाक बनाया है।

कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। इसी के साथ उनकी एंट्री का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो हर हर महादेव बोलते हुए घर के अंदर एंट्री ले रही हैं। देशभर से यूजर्स एक्ट्रेस को काफी पसंद कर रहे हैं। उनका बिंदास अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। यही कारण है कि कैटरीना कैफ़, आलिया भट्ट और प्रियंका के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

लोग एक्ट्रेस के Bigg Boss के वीडियो क्लिप शेयर कर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि Bigg Boss ओटीटी का ये सीजन काफी हटकर है। इस बार शो पहले 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ है। OTT प्लेटफॉर्म पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इसे होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद ये टीवी पर प्रसारित होगा। उसे सलमान खान होस्ट करेंगे। Bigg Boss ओटीटी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और अक्षरा सिंह को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1