Bharat Bhhagya Viddhaata

Bharat Bhhagya Viddhaata: ‘भारत भाग्य विधाता’ में छा गईं कंगना रनौत, है कमाल की फिल्म, पढ़ें रिव्यू

फिल्ममेकर मनोज तापड़िया की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आ रही हैं. ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है. दरअसल 12 जून को ही दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ भी रिलीज़ हुई है. वहीं ‘भारत भाग्य विधाता’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं बावजूद इसके ये फिल्म ओपनिंग डे पर दर्शकों को खींचने में संघर्ष करती दिखी.

इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसकी धीमी शुरुआत हुई है. वहीं, अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि क्या पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ इसे वीकेंड पर रफ़्तार पकड़ने में मदद कर पाएगा या नहीं. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘भारत भाग्य विधाता’ ने ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई?
कंगना रनौत की पिछले कई सालों से कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई है. ‘भारत भाग्य विधाता’ भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ही दिखी. फिल्म की कमाई की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भारत में 2181 शो से 1 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. दिन भर फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही है. ये आंकड़े कम हैं। वीकेंड आने वाला है, ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म की कमाई में तेज़ी आती है या नहीं.

‘भारत भाग्य विधाता’ की रही सबसे कमजोर ओपनिंग
कंगना की पिछली रिलीज फिल्मों से तुलना करें तो ‘भारत भाग्य विधाता’ ने ओपनिंग डे पर सबसे कम कलेक्शन किया है. उनकी पिछले साल आई ‘इमरजेंसी’ (2025) ने पहले दिन 2.50 करोड़ कमाए थे. वहीं उससे पहले आई फिल्म ‘तेजस’ (2023) ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ कमाए थे. ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग शशि किरण टिक्का की 26/11 पर बनी फिल्म ‘मेजर’ (2022) से भी काफी पीछे रही, जिसमें अदिवि शेष ने काम किया था और जिसने 7 करोड़ से ओपनिंग की थी.

‘भारत भाग्य विधाता’ के बारे में
‘भारत भाग्य विधाता’ को मनोज तापड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है और कंगना रनौत इसकी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियोज़ ने पेश किया है और इसे पेन स्टूडियोज़, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने Eunoia Films LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. कंगना के अलावा, इसमें ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे ने भी अहम रोल प्ले किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1