BIHAR ELECTION 2020

बिहार का रण:बिहार को लालटेन युग और LED युग में से एक चुनना है- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान RJD के नेता Tejashwi Yadav और लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख Chirag Paswan पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी अध्यक्ष ने Chirag Paswanका बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग PM मोदी की तारीफ और मुख्यमंत्री Nitish Kumar की आलोचना करके भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि NDA में BJP, JDU, हम, VIP ही हैं। इनके अलावा कोई भी पार्टी NDA का हिस्सा नहीं है।

वहीं, महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार Tejashwi Yadav पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े 7 साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया। चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के लोगों को लालटेन राज और LED राज में से एक चुनना है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार 15 सालों से निरंतर प्रगति के पथ पर है। बिहार को लालटेन नहीं, बल्कि LED युग चाहिए, लूटराज नहीं बल्कि सुशासन चाहिए, बाहुबल नहीं बल्कि विकास चाहिए। और इस विकास के लिए NDA को जिताइए।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय में आज से 15 साल पहले स्ट्राइक के बिना कुछ नहीं होता। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मैं आश्वस्त करता हूं कि ये मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड क्लास होगा। इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जाति और मजहब के आधार पर होते थे। जब से नरेंद्र मोदी भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री बनके आए तबसे भारत की राजनीति की चाल, चरित्र और संस्कृति बदल गई। अब जो भी नेता आता है अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1