Yogi Aditynath

चुनाव से पहले CM योगी महिलाओं को देगी 20 हजार,अखिलेश बोले- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले महिला वोटरों को साधने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता वाली योजना लाने पर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का विचार है। हालांकि, अभी इसे लेकर सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त होगी क्रेडिट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 लाख महिलाओं को इस स्कीम से जोड़ने का प्लान है। चुनाव से पहले 20 हजार की पहली किस्त अकाउंट में क्रेडिट होगी। सरकार बनने के बाद 10-10 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है। चुनाव अगले साल जनवरी-फरवरी में हो सकते हैं और उससे पहले इसे लागू किया जा सकता है।

दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी की नजर अब यूपी पर है। बिहार में चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे। उसी तर्ज पर यूपी में भी योजना शुरू करने की तैयारी है।

योजना को लेकर अखिलेश यादव का आरोप
योगी सरकार की इस योजना की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे “बीजेपी का एक और जुमला” और लिखा कि सरकार के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के अलावा कुछ नहीं बचा है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि जिन राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा कर चुनाव जीता गया, वहां बाद में भुगतान को लेकर आनाकानी की गई और कुछ मामलों में पैसे वापस मांगने की कार्रवाई भी हुई। उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश का जवाबी दांव- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत
वहीं, अखिलेश यादव ने अपनी ओर से भी ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “हम 40000 से करेंगे शुरुआत, जिसमें ‘बढ़ोतरी’ होगी हर साल!” यानी अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये से आर्थिक सहायता की शुरुआत की जाएगी और हर साल इसमें बढ़ोतरी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1