दिल्ली में आज यानी 5 नवंबर की शाम घर से निकलने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी में एक निर्धारित कार्यक्रम के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर आप शाम के समय दिल्ली की सड़कों पर सफर करने वाले हैं, तो पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए शाम 4 बजे से 6 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान प्रभावित सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। खासतौर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और सड़क पर लगाए गए डायवर्जन संकेतों का पालन करें। किसी भी ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 पर संपर्क किया जा सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपना रास्ता जरूर जांच लें।

