Eyes

दिवाली पर पटाखों का धुआं आंखों के लिए खतरनाक! लालिमा, दर्द और पानी आने पर न करें अनदेखी, जानें बचाव के तरीके

दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन पटाखों से निकलने वाला धुआं आपकी आंखों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पटाखों के धुएं और प्रदूषण में मौजूद बारीक कण आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर पटाखों के संपर्क में आने के बाद आंखों में लालिमा, दर्द, खुजली या लगातार पानी आने की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आंखों की सुरक्षा के लिए सबसे पहले पटाखों के धुएं से दूर रहें। बाहर निकलते समय चश्मे का इस्तेमाल करें और धुआं अधिक होने पर घर के अंदर रहें।अगर आंखों में जलन हो रही है, तो उन्हें साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल न करें।

अगर आंखों में तेज दर्द, धुंधला दिखाई देना, रोशनी से परेशानी या लगातार लालिमा बनी रहती है, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। याद रखें, त्योहार की खुशियों के साथ आंखों की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1