milk and curd

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका! दूध-दही के बाद घी और मक्खन के दाम बढ़े, जानें नए रेट

दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। दूध और दही के बाद अब घी और मक्खन की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। देश की बड़ी डेयरी कंपनियों में शामिल अमूल ने अपने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा असर त्योहारों की खरीदारी और आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ सकता है।

नई कीमतों के मुताबिक, अमूल के एक किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गई है। यानी अब ग्राहकों को एक किलो घी के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

वहीं, 500 ग्राम प्योर घी के पैक की कीमत 325 रुपये से बढ़कर 345 रुपये हो गई है। मक्खन की बात करें तो 100 ग्राम वाले पैक की कीमत 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये हो गई है। जबकि 500 ग्राम मक्खन का पैक अब 310 रुपये के बजाय 325 रुपये में मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, दूध उत्पादन की बढ़ती लागत के चलते कीमतों में बदलाव किया गया है। दिवाली के मौके पर मिठाइयों और पकवानों की तैयारी के बीच इस बढ़ोतरी से लोगों का बजट प्रभावित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1