1 नवंबर से होगा बैंक के नियमों में बड़ा बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

कल यानी एक नवंबर से बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर आपके पैसों पर पड़ सकता है। जिसमें एसबीआई में डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव भी शामिल है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में सरकारी बैंकों के खुलने के समय में भी बदलवा होगा। एक नवंबर को जो सबसे बड़ा बदलाव होगा वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होगा। दरअसल, शुक्रवार यानी कल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज की दरों में बदलाव करेगा। जिसका सीधा असर आपके पैसों पर भी पड़ेगा।

बता दें कि एसबीआई के इस बदलाव का असर बैंक के 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने इसी महीने 9 तारीख को घोषणा की थी कि, एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 फीसदी कर दी गई है। वहीं एक लाख से ज्यादा के डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है। जो वर्तमान में तीन फीसदी है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में एक नवंबर से बैंका नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा। अब राज्य में सभी बैंकों का एक ही टाइम टेबल होगा। महाराष्ट्र में सभी बैंक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे खुलेंगे। लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है। महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू किया जाएगा।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा ही करने का निर्देश दिया था। इसके पहले एक ही इलाके में बैंकों के कामकाज का समय अलग होता था। नए टाइम टेबल के मुताबिक, बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज होगा। वहीं कुछ बैंकों का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम तक होगा।

वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई हैं जो 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। एसबीआई बैंक ने ब्याज दरें आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद किया था। बता दें कि आरबीआई ने दिवाली के मौके पर रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1