Barya MLA Surendra Singh Murder Accused Dhirendra Singh

जानिए कौन है बलिया हत्या कांड का आरोपी,क्यो घिरे बीजेपी विधायक

यूपी का बलिया जिला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यहां एक पुलिस और आला अधिकारियों के सामने हत्या हुई है। इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलवार हो गया है। आरोप है कि आरोपी BJPसे जुड़ा है और बैरिया से BJP विधायक Surendra Singh का काफी करीबी है। कई मौके पर विधायक और आरोपी को एक साथ देखा गया है।

हालांकि बलिया के BJP जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि आरोप धीरेंद्र सिंह उर्फ डब्बू हमारे किसी संगठन का पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र भारतीय जनता पार्टी के किसी भी दायित्व के पद पर नही हैं। वह न मंडल में किसी दायित्व पर हैं और नही जिले में किसी पद पर हैं। इससे पहले घटना के बाद ,सूत्रों के अनुसार विधायक Surendra Singh के हवाले से बताया था कि धीरेन्द्र BJP सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। बताया जाता है कि आरोपी धीरेंद्र सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। धीरेंद्र की गिनती बैरिया के विधायक Surendra Singh के करीबियों में होती है।

अखिलेश यादव ने किया तंज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सत्ताधारी BJP के एक नेता ने SDM और CO के सामने खुलेआम एक युवक की हत्या कर दी। उसके फरार हो जाने से कानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है। अखिलेश ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब देखें क्या एनकाउंटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।

क्या बोले विधायक

बैरिया के विधायक Surendra Singh ने घटना को ‘कैजुअल्टी’ करार देते हुए कहा कि ऐसी वारदात कहीं भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों तरफ से पथराव हुआ था और मामले में कानून अपना काम करेगा।

सीएम योगी ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह और मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और घटना के दोषियों के खिलाफ ‘कठोरतम’ कार्रवाई के आदेश दिए थे। CM योगी ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी और अगर वे जिम्मेदार पाए गये तो उनके खिलाफ भी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जय प्रकाश के भाई चंद्रमा की शिकायत पर 4 नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मौके पर शांति है।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला
मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा सत्ताधीश खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। बलिया में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है जहां उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के सामने BJP नेता ने युवक जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने से गोली मारकर BJP नेता फरार भी हो गया।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, BJP सरकार खून से लथपथ है। बलिया की घटना शर्मसार करने वाली है। अधिकारियों के सामने सरेआम हत्या की और वह भाग भी गया। मुख्यमंत्री कार्रवाई का दिखावा करते हैं। वह अपने मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को कब सलाखों के पीछे भेजेंगे। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के हालात देखकर ऐसा लगता है कि यहां महाजंगलराज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर तो कार्रवाई करते हैं, मगर वह वारदातों में लिप्त भाजपा नेताओं और वरिष्ठ अफसरों पर कब कार्रवाई करेंगे। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी शर्म बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1