बादाम और अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं,जिसे रोजाना सही मात्रा में डाइट में शामिल करने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। ये दोनों मिलकर पाचन , ऊर्जा और इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। सही तरीके से इनका सेवन आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
बादाम और अंजीर का नियमित सेवन पेट की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है। ये कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ साथ वजन घटाने की प्रक्रिया को भी स्पोर्ट्स कर सकते है। इसके अलावा शरीर को कमजोरी दूर कर ऊर्जा बढ़ाने और ताकत बनाए रखने के लिए भी ये दोनों ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सेहत के लिए वरदान
बादाम और अंजीर का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है,जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व डाइटबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। साथ ही, ये ड्राई फ्रूट्स हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में सहायक हो सकते हैं।
कैसे करना चाहिए सेवन?
रोजाना 6 से 10 बादाम और 2 अंजीर रातभर भिगोके रखें। सुबह बादाम के छिलके उतारकर खाएं, साथ ही भींगे हुए अंजीर का सेवन करे उसका पानी पी लें। नियमित रूप से इस तरीके को अपनाने से कुछ ही हफ्तों में सेहत पर इसके सकारात्मक असर महसूस किए जा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी नई डाइट , फिटनेस रूटीन या स्वास्थ्य स्वास्थ्य संबंधी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ परामर्श सबसे बेहतर विकल्प है।)
