कोरोना की जंग में झारखंड के आयुष चिकित्सक अहम भूमिका में

भारत में Coronavirus महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। देशभर में अब तक इस वायरस से 239 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या 7400 के पार हो गयी है। लेकिन इस सबके बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक इस बीमारी से 515 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

DR. Venkatesh Katyayan Pandey

कोरोना के बढ़ते कहर ने पूरे विश्व को झकझोर के रख दिया है। कोरोना से सबसे अधिक मौत इटली में हुई है। इटली में अब तक 18000 लोग मारे जा चुके हैं। इटली के बाद दूसरा स्थान अमेरिका का है, जहां एक हफ्ते में तकरीबन 10000 लोगों की मौत हो गयी है। दुनियाभर के 213 देशों में फैल चुके इस वायरस से अब तक करीब 16 लाख लोग संक्रमित हैं।

वही भारत में भी मुश्किलें कम नहीं हो रही है, और अब झारखंड भी इससे अछूता नहीं रह गया है। झारखंड में बढ़ते कोरोना के संकट को देखते हुए झारखंड आयुष विभाग ने भी कमर कस ली है। कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को नियंत्रण में लाने के लिए झारखंड सरकार हर संभव अहम फैसले ले रही है। मेडिकल एक्सपर्ट की कमी न हो इसलिए राज्य के सभी आयुष चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई है। राज्य के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी,होमियोपैथिक चिकित्सक, फलाइग स्काड टीम, आइसोलेसन सेटर, कोविड कंट्रोल रूम मे व जिला स्तरीय और प्रखंड स्तर पर भी कोरोना की जंग में सफलता पूर्वक अहम भूमिका निभा रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1