अयोध्या में दीपोत्स्व आज,5 लाख 51 हजार जलाए जाएंगे दीप,226 करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में इस बार भी धूमधाम से दीपोत्सव की तैयारी में है। आज पूरे अयोध्या और सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे, साथ ही 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा, इस भव्य कार्यक्रम में राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा फिजी गणराज्य की उपसभापति और सांसद वीना भटनागर साथ ही प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अयोध्या में आज सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकलेगी। ये यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी, इसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे, मुख्यमंत्री पौने चार बजे से चार बजे तक शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1