भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार भी योगी सरकार भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है, इस बार दीपोत्सव में दीपों की लौ में भगवान श्री राम के दर्शन कराने की योजना है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारी जारी है। इस बार 26 अक्टूबर यानी दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 5.51 लाख दीपों को जलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दीपों के जलने के बाद जब ऊंचाई से उन्हें देखा जाएगा तो उसमें भगवान राम की आकृति दिखेगी. इसके लिए अवध विश्वविद्यालय का दृश्य कला विभाग खास तैयारी कर रहा है। इसलिए इस बार दीपों को सीधा ना लगाकर ग्राफिक्स के माध्यम से घाटों पर सजाया जाएगा। इन्हीं ग्राफिक्स को देखने पर भगवान श्री राम, सीता और हनुमान समेत अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की आकृतियों को घाटों पर ही देखा जा सकेगा। इस बार अयोध्या के 16 घाटों पर दीपों के जरिए पूरी अयोध्पया के दर्रशन हो जाएंगें, पिछली बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक साथ सर्वाधिक दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान बनाया था।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
