australian cricketer Shane Warne death

शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, रणवीर , शिल्पा और अक्षय ने जताया दुख

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न (australian cricketer Shane Warne) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैl उनके निधन की खबर आग की लपटों की तरफ तेजी से फैली हैl बॉलीवुड के भी कई कलाकारों ने उनके निधन पर सदमा जताते हुए दुख प्रकट किया हैl इनमें शिल्पा शेट्टी, (Shilpa Shetty) रणवीर सिंह, (Ranveer Singh) अक्षय कुमार, Akshay Kumar अनिल कपूर और अजय देवगन (ajay devgn) जैसे कलाकार शामिल हैl

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne) का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl वह अपने पीछे परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को सदमा देकर चले गए हैl उनके जाने से बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया हैl इसके पहले फॉक्स स्पोर्ट्स ने शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन की पुष्टि करते हुए एक वक्तव्य जारी किया थाl उन्होंने कहा था, शेन वार्न (Shane Warne) अपने घर पर मृत पाए गए, उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं बचाए गएl’
शिल्पा शेट्टी ने शेन वार्न को दी हैं श्रद्धाजंलि

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शेन वार्न (Shane Warne) के राजस्थान रॉयल्स के टीम में होने दौरान काफी काम किया थाl उन्होंने शेन वार्न (Shane Warne) के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘लीजेंड्स लिव ऑन शेन वार्नl’ वहीं रणवीर सिंह ने शेन वार्न (Shane Warne) की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे दिल की इमोजी शेयर की हैl अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘शेन वार्न (Shane Warne) की असमय मृत्यु से दुखी हूंl आप क्रिकेट के खेल को बिना इस व्यक्ति के पसंद नहीं कर सकतेl यह दिल तोड़ने वाली खबर है, ओम शांतिl’
सनी देओल ने शेन वार्न को बताया, ‘क्रिकेट की दुनिया का नगीना’

वहीं सनी देओल ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया ने एक नगीना खो दियाl शेन वार्न (Shane Warne) आप बहुत जल्दी चले गएl वहीं अजय देवगन ने लिखा है, ‘शेन वार्न (Shane Warne) की निधन की खबर से अभी भी जूझ रहा हूंl आपका क्रिकेट लोगों के दिलों में हमेशा याद रहेगाl’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1