Hemant Biswa Sharma

हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले सीएम

असम में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को असम में BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। वह असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा को Assam में BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। केंद्रीय मंत्री और BJP नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले Assam के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। असम में BJP विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा को पहले से ही आगे बताया जा रहा था।
कल हुई थी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात

सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा को BJP आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी, जहां असम के नए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर लंबी वार्ता चली। शनिवार को दोनों नेताओं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और BJP महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के बीच 4 घंटे से अधिक समय तक तीन दौर की बातचीत हुई। नड्डा के आवास पर हुईं इन बैठकों में पहले दो दौर में BJP के शीर्ष नेतृत्व ने सोनोवाल और सरमा से अलग-अलग मुलाकात की।


नरेंद्र सिंह तोमर और अरुण सिंह बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह को नामित किया था। इसके अलावा पार्टी के संसदीय बोर्ड ने तमिलनाडु विधानसभा में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1