Asia Cup 2025

Asia Cup Super-4: कब होगा एशिया कप का फाइनल? जानें पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 Super-4 Schedule: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की चारों टीमों के नाम सामने आ गए हैं. भारत सुपर-4 में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी. इसके बाद पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया. अफगानिस्तान और श्रीलंका के मैच के बाद ग्रुप बी की टीमों के नाम भी सामने आ गए, जिससे श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-4 में क्वालीफाई करने वाली टीम बन गईं. अब भारत का सुपर-4 में कब और किसके साथ मैच होगा, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

भारत का सुपर-4 का शेड्यूल
एशिया कप में सुपर-4 के मैच शनिवार, 20 सितंबर से शुरू हो जाएंगे. वहीं भारत का सुपर-4 का पहला मैच रविवार, 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद बुधवार, 24 सितंबर को भारत की बांग्लादेश के साथ टक्कर होगी. भारत का सुपर-4 का आखिरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे.

कब होगा एशिया कप का फाइनल?
भारत को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए 3 में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने जरूरी हैं. भारत का आज शुक्रवार, 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है. भारत ने लीग स्टेज के पिछले दोनों मैच जीते हैं. भारत ने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराया था. वहीं पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. भारत एशिया कप 2025 की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है.

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर वन है. भारत टी20 में एशिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर वन टीम है. ऐसे में सबकुछ टीम इंडिया के पक्ष में रहा, तब भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा सकता है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1