अश्वगंधा का सेवन करने से क्या फायदा क्या नुकसान

अश्वगंधा एक गुणकारी औषधि है इसके सेवन से कई शारीरिक समस्याओं और रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी स्ट्रेस व एंटीबैक्टीरियल एजेंट होते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करने व अच्छी नींद लाने वाले गुणों के भरपूर होते हैं। इसलिए, गुणों से भरपूर अश्वगंधा के कई फायदे होते हैं। लेकिन यह हर किसी को फायदा नहीं करता है, ज्यादा मात्रा में लेने पर या कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स में लेने पर यह नुकसान भी कर सकता है। तो आइए जानते हैं –

वीक इम्यून सिस्टम
एक तरफ जहां Ashwagandha कई बीमारियों से बचाने का काम करता है वहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है। इससे दवाओं का असर भी नहीं होता है।

नींद की समस्या
Ashwagandha में जो कम्पाउंड होते हैं वे दिमाग को एक्टिव कर देते हैं। तो ऐसे में अगर आपको नींद न आने की परेशानी है तो आप रात के समय Ashwagandha खाने से बचें क्योंकि यह नींद में बेचैनी या नींद न आने की समस्या दे सकता है।

डायबिटीज
वैसे तो डायबिटीज के रोगियों के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब आप डायबिटीज की दवाएं नहीं ले रहे हों। अगर आप दवाओं के साथ अश्वगंधा का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। वहीं ऐसे लोगों को भी अश्वगंधा नहीं लेना चाहिए जिनका शुगर लेवल को कम हो। यह लो शुगर की समस्या को और बढ़ा सकता है।


कम बीपी
जिन लोगों का बीपी कम होता है उन्हें Ashwagandha लेने से बचना चाहिए। क्योंकि यह बीपी को और कम कर सकता है।

पेट दर्द
Ashwagandha की पत्तियों का ज्यादा इस्तेमाल आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके पेट में दर्द, दस्त, उल्टियां, पेट गैस जैसी समस्यां हो सकती हैं।

थाइरॉयड
Ashwagandha थाइरॉयड हॉर्मोन के लेवल को बढ़ा सकता है। अगर थाइरॉयड के पेशेन्ट्स इसे लेते हैं तो प्रॉब्लम और बढ़ सकती है।

गर्भवस्था
प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जब कुछ भी खाते समय बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। गर्भावस्था में Ashwagandha के सेवन से बचना ही बेहतर होता है। अगर प्रेग्नेंट महिला अश्वगंधा लेती है, तो एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बढ़ सकता है, जो ब्लीडिंग या सिरदर्द जैसी समस्याएं दे सकता है।

शारीरिक तापमान बढ़ने की समस्या
Ashwagandha कुछ लोगों के शरीर में उल्टा रिएक्शन करता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस कारण आपको बुखार, शरीर दर्द, हो सकता है। अगर आपको ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो आप अश्वगंधा के इस्तेमाल को बंद कर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1