फैसला आते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा अदालत परिसर

अयोध्या भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आते ही अदालत परिसर में मौजूद राम मंदिर समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गयी और उन्होंने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर प्रसन्नता व्यक्त की। अदालत ने विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण और मस्जिद निर्माण के लिए अलग से पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का आदेश दिया।

इससे यहां मौजूद मंदिर समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्वामी धर्मदास और स्वामी चक्रपाणि के समर्थक ‘एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए जुलूस की शक़्ल में चलकर लाॅन तक आये। वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। न्यायालय लाॅन में शंख नाद भी किया गया। कई वकील भी ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1