
देश में Coronavirus का कहर जारी है। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद Coronavirus से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। Coronavirus और लॉकडाउन के चलते सभी तरह कि गतिविधियों पर रोक लगा दी गई हैं। बोर्ड परीक्षा से लेकर कई अहम एंट्रेंस और रिक्रूटमेंट एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं। अब सेना भर्ती के लिए होने वाला रिक्रूटमेंट एग्जाम भी Coronavirus की वजह से स्थगित कर दिया गया है। ये एग्जाम पहले 26 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन फिलहाल इस EXAM को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। EXAM की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।
हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग ज़ोन, दक्षिणी कमांड, पुणे द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार “इस साल 3 फरवरी से 14 फरवरी तक बीड जिले में भर्ती अभियान के बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए 26 अप्रैल को कंबाइंड एंट्रेंस EXAM निर्धारित किया गया था। कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए इस रिक्रूटमेंट EXAM को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है”।
नोटिफिकेशन में ये भी बताया गया है कि इस एग्जाम के लिए किसी भी उम्मीदवार को अभी तक एडमिट कार्ड नहीं दिए गए हैं। सेना मुख्यालय से इस विषय पर नए आदेश प्राप्त होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपनी ई-मेल ID पर नजर रखें, जो Join Indian Army के साथ रजिस्टर हैं । EXAM को लेकर किसी भी तरह की अफवाह और गलत जानकारी से दूर रहने की अपील की गई है।


