Anushka Sharma Baby Bump

अनुष्का और विराट कोहली के घर नए साल में आएगा नन्हा मेहमान

बॉलीवुड से एक बहुत ही अच्छी ख़बर आ रही है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में नया चैप्टर शुरू करने के लिए मुबारकबाद दी।

अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। वहीं अनुष्का का बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ”और फिर, हम 3 हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।” विराट इस समय IPL 2020 के लिए यूएई में हैं।


इंस्टाग्राम पर बधाई देने वालों में सबसे पहले सेलेब्रिटी वरुण धवन थे, जिन्होंने अनुष्का के साथ सुई धागा में काम किया है। वरुण ने लव की इमोजी बनाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। केएल राहुल ने भी दिल बनाकर दोनों को मुबारकबाद दी। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अनुष्का और विराट को बधाई दी।


कुछ वक़्त तक डेटिंग करने के बाद Anushka Sharma और विराट कोहली ने 2017 के दिसम्बर महीने में की थी। दोनों की शादी फेयरी टेल से कम नहीं थी। अनुष्का और विराट ने Lockdown का लम्बा वक़्त अपने अलीबाग स्थित फार्महाउस में बिताया था। अनुष्का के माता-पिता उनके साथ रहे थे।

अनुष्का 2018 में आयी शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो के ज़रिए पर्दे पर नज़र आयी थीं। इसके बाद उन्होंने कोई फ़िल्म बतौर एक्टर नहीं की। अलबत्ता अपनी कम्पनी क्लीन स्लेट कके ज़रिए लगातार फ़िल्मों का निर्माण कर रही हैं। अनुष्का निर्मित बुलबुल इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1