महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि हर जिले में मानव तस्करी विरोधी इकाइ और महिलाओं की मदद के लिए पुलिस स्टेशनों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। ये सब निर्भया फंड की मदद से किया जाएगा। निर्भया फंड का ऐलान 2012 में देश को झकझोर देने वाले निर्भया कांड के बाद केंद्र सरकार द्वारा 2013 में किया गया था।
इस फंड के ऐलान का उद्देश्य ये था कि इससे इकट्ठे हुए पैसे से उन एनजीओ की मदद की जाए जो महिला की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। स्मृति इरानी ने ट्वीटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। ईरानी ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि सभी जिलों में मानव-तस्करी विरोधी इकाइयां और गैर-लैप्सबल कॉर्पस फंड का उपयोग करके देश भर के पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के लिए हैल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और उनके बीच सुरक्षा की अधिक समझ पैदा करना है।