दूध के दामों में फिर लगी आग! मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए रेट, गुरुवार से महंगा मिलेगा दूध

देशभर में अमूल दूध का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब इसके लिए अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले के बाद अमूल के ताजा पैक दूध के दाम करीब 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से देश के प्रमुख बाजारों में लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी का असर अमूल के अलग-अलग वेरिएंट पर देखने को मिलेगा। कंपनी के सबसे लोकप्रिय उत्पाद अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 प्रतिशत फैट) के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इस तरह इसकी कीमत में करीब 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, अमूल गोल्ड (6 प्रतिशत फैट) अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। इसकी कीमत में लगभग 5.5 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

उत्पादन लागत बढ़ने से लिया फैसला
GCMMF के मुताबिक, दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे उत्पादन और प्रोसेसिंग पर आने वाला खर्च बढ़ना प्रमुख वजह है। बीते एक साल में हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले तेल खली, मक्का और शीरे की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत भी बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि गुजरात सहित देश के कई इलाकों में कम और अनियमित बारिश के चलते पशुपालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दूध उत्पादक किसानों को उचित भुगतान सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। दोनों कंपनियों की नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी।

किसानों को मिलेगा बढ़ी हुई कीमत का लाभ
अमूल के अनुसार, बीते एक साल में सदस्य दुग्ध संघों ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक इजाफा किया है। किसानों को दूध का बेहतर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अब खुदरा कीमतों में भी बदलाव किया गया है। GCMMF ने बताया कि अमूल के सहकारी मॉडल में उपभोक्ताओं से होने वाली कुल कमाई का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा देश के 36 लाख दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में दूध की बिक्री कीमत बढ़ने से मिलने वाली अतिरिक्त राशि का बड़ा हिस्सा भी किसानों को मिलेगा। कंपनी का मानना है कि इससे दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मदद मिलेगी और वे दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1